State News
  • मलिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मोहन मरकाम ने दी बधाई
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मलिकार्जुन खरगे को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बधाई दी दिल्ली में उनके निवास पर फूलों का गुलदस्ता देकर मोहन मरकाम द्वारा उनका अभिनंदन किया गया | इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत सिंह चावला एवं सुबोध हरितवाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई दी |
  • CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 1 की मौत, 2 घायल

    जगदलपुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर बास्तानार घाट में अनियंत्रित होकर एक पिकअप पलट गई है। हादसे में 1 की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

    दरअसल, बस्तर डेयरी फॉर्म (BDF) का वाहन दूध समेत विभिन खाद्य सामग्रियों की डिलवरी करने जगदलपुर से बीजापुर जा रही थी। इसी दौरान बास्तानार घाट में टर्निंग पॉइंट पर एक दूसरी वाहन को ओवरटेक करते वक्त वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक युवक के शरीर का आधा हिस्सा वाहन के नीचे ही दब गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, ड्राइवर समेत एक अन्य को चोट आई है।

    रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। फिलहाल घायल और मृतक के नामों की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Breaking : प्रधान पाठक पद पर प्रमोशन के लिए पात्र-अपात्र की लिस्ट जारी, देखें आदेश…

    जांजगीर जांजगीर । प्रदेश में इन दिनों सहायक शिक्षकों से प्रधान पाठक के पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही है। कई जिलों से या तो प्रमोशन आदेश जारी हो गया है या फिर प्रमोशन की प्रक्रिया के तहत सीनियरिटी लिस्ट जारी कर दी गई है। इन सबके बीच जांजगीर से सहायक शिक्षकों के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति को लेकर पात्र अपात्र की सूची जारी कर दी गई है।

    आपको बता दें कि सहायक शिक्षक फेडरेशन लगातार प्रमोशन को लेकर सक्रिय रहा है। जांजगीर जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने इस संदर्भ में बिलासपुर संयुक्त संचालक के साथ-साथ जांजगीर जिला शिक्षा अधिकारी के साथ भी कई दफा मुलाकात की थी और प्रमोशन की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की थी। अब फेडरेशन की पहल रंग लाती दिख रही है।

  • परिजनों की लापरवाही पड़ी भारी, गलत इंजेक्शन लगाने से दो साल की बच्ची की मौत

    बलरामपुर। परिजनों की लापरवाही 2 साल की बच्ची की जान ले गई। दरअसल, बलरामपुर ( balrampur)के कुसमी में 2 साल की सिमरन को मामूली सर्दी जुकाम था।

    बच्ची के परिजन डॉक्टर के पास जाने के बजाए मेडिकल दुकान गए और दुकान संचालक से सिमरन को इंजेक्शन लगवा लिया। जिसके बाद बच्ची की तबीयत इतनी बिगड़ी गई  जिसके बाद अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।

    पुलिस से दुकान संचालक की गिरफ्तारी( arrest) की मांग.

    परिजन अब पुलिस से दुकान संचालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तो वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का जाएगी।

  • मानवता शर्मसार : मदद के बहाने विधवा महिला से बढ़ाई नजदीकियां, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

    दुर्ग। विधवा महिला से अनाचार करने वाले आरोपी के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी छह महीने तक विधवा को झांसे में लेकर अनाचार करता रहा। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष महिला( women) के पति की मौत हो गई। इसके बाद महिला अपना जीवन निर्वाहन के लिए किराना दुकान चलाने लगी। उस दौरान अक्सर सामान की खरीदी के लिए उसकी दुकान आता था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने पर आरोपी महेंद्र ( mahendra) शादी प्रलोभन देकर प्रेमजाल में फंसा लिया।

    शादी के लिए महिला को समय दे देकर मुंबई भाग गया

    करीब छह महीने( 6 months) तक अनाचार करता रहा। लेकिन उससे विवाह रचाने को लेकर कोई न कोई बहाना बनाकर टालने लगा।शादी( marriage) के लिए महिला को समय दे देकर मुंबई भाग गया। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस( police) ने जांच शुरू कर दी है।

  • दर्दनाक हादसा, सुबह टहलने निकले युवक को तेज़ रफ्तार पिकअप ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

    कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में तुमान सक्ति मार्ग पर ग्राम ढोढ़ातराई के पास तेज रफ्तार पिकअप ने युवक की जान ले ली. युवक सुबह माॅर्निंग वाॅक में दोस्तों के साथ निकला था तभी पिकअप ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, मृतक 22 वर्षीय प्रहलाद धोबी पिता अमृतलाल तुमान निवासी है, जो कॉलेज की पढ़ाई करता है. सुबह तड़के लगभग 4 बजे अपने दो दोस्त सुरेंद्र कंवर और अमित कंवर के साथ दौड़ने के लिए निकला था।गांव से लगभग 3 किलोमोटर दूर ढोढ़ातराई मोड़ के पास पीछे से आ रही पिकअप( pickup) ने युवक को अपने चपेट में ले लिया, जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक भाग रहा था, जिसे राहगीरों की मदद से पकड़ा गया।

    पिछले 6 महीन में 6032 सड़क दुर्घटना मेंं 2773 लोगों की मौत

    छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में पिछले 6 महीन में 6032 सड़क दुर्घटना मेंं 2773 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इतने ही हादसे में 5376 लोग घायल हुए हैं। लेकिन परेशान करने वाली बात ये है कि पिछले साल की तुलना में प्रदेश में सड़क दुर्घटना से मृत्यु मामले में 29.45 प्रतिशत एवं घायलों की संख्या में 4.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

  • छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की तुरंत प्रभाव से नियुक्ति
    छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश के अन्य जिलों के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिया | रायपुर - बीजेपी मे नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति इसी के साथ भिलाई में बृजेश ब्रिज पुरिया राजनांदगांव में रमेश पटेल मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में संजीव साह खैरागढ़ छुई खदान गंडई में धमन साहू नारायणपुर में रूप साय सलाम सुकमा में धनीराम बारसे शक्ति में कृष्णकांत चंद्रा जांजगीर-चांपा में गुलाब चंदेल सारंगढ़ में सुभाष जालान जसपुर में सुनील गुप्ता मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में अनिल केसरवानी कोरिया में कृष्ण बिहारी जयसवाल को नियुक्त किया गया जयंती पटेल को रायपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया जयंती पटेल रायपुर शहर के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं इसके अलावा दुर्ग भिलाई बृजेश बिजपुरिया
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम मुक्ता में भेंट- मुलाकात स्थल पर पहुंचे

    मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से लाभान्वित ग्राम मुक्ता की देव कुमारी गबेल ने बताया कि उनका नाती कुपोषित था,जिस कारण आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा रेडी टू ईट, गर्म भोजन दिया जा रहा था। हर महीने बच्चे का वजन भी बढ़ रहा था,और अभी वह स्वस्थ और सुपोषित है।उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात में राज्य शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली।

    ग्राम मुक्ता के किसान श्री गजानंद गबेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका ढाई लाख रुपये का ऋण माफ हुआ। उन्होंने  समर्थन मूल्य में धान की बिक्री किया।  उनका 20 एकड़ जमीन है जिसमे खेती करते है और धान बेचने से राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हुई आमदनी से पौने दो एकड़ खेत खरीदने के साथ अपनी पत्नी के लिए भी सामान खरीदा है। 

    ग्राम चिखली निवासी किसान भगत राम चन्द्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका लगभग सवा लाख से अधिक का ऋण माफ हुआ है। उन्होंने भी 3 एकड़ में लगाये फसल का धान बेचा है और राशि मिलने से पत्नी के लिए साड़ी खरीदा है एवं बोर भी खुदवाया है।

    ग्राम जगमहन की पूजा खरे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका गरीबी रेखा का राशन कार्ड बन जाने से उसके बेटे का एडमिशन स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में हुआ है। उन्हें समय पर 35 किलो चावल, शक्कर, नमक भी मिल जाता है।

  • जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती मिली नाबालिग लड़की की सड़ी-गली लाश, कई दिनों से थी लापता, इलाके में फैली सनसनी

    कोंडागांव।जिले में नाबालिग बच्ची की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लाश काफी पुरानी है और वह पूरी तरह से सड़ चुकी है। बताया जा रहा है कि बच्ची दशहरे के दिन से ही घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच बच्ची की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है। फिलहाल केशकाल थाना पुलिस (keshkal police station) आगे की कार्रवाई कर रही है।

    जानकारी के अनुसार जिले के केशकाल थाना अंतर्गत बोरगांव के जंगल में आज सुबह कुछ लोगों ने बरगद के पेड़ पर बच्ची की लाश को लटकते देखा। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसी बीच वहां मौजूद एक शख्स ने लाश के कपड़ों को देखकर शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।

    बताया जा रहा है कि नाबालिग दशहरा के दिन से ही लापता थी। वह घर से दशहरा देखने जाने के लिए निकली थी, मगर लौटी ही नहीं। परिजनों ने आस-पास के गांव और रिश्तेदारों में उसका पता लगाया, लेकिन बच्ची की कुछ जानकारी नहीं मिली थी। अब उसकी लाश जंगल में फंदे से लटकी हुई मिली है। हालांकि, बच्ची ने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर उसका शव लटकाया गया है, यह अभी पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

  • Bhent Mulakat : CM भूपेश बघेल ने बाबूलाल माली के घर ग्रहण किया भोजन, पताल चटनी, पैरा फूटू, मखना भाजी का लिया स्वाद

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विधानसभा चंद्रपुर क्षेत्र के ग्राम साराडीह के नवाडीह के बाबूलाल माली के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर माली के परिवार ने उत्साह एवं आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। माली के घर पहुंचकर बघेल और अन्य अथिति जनों ने पारम्परिक भोजन किया।

    मुख्यमंत्री बघेल को कांसे की थाली में पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन दाल, चावल, रोटी, लाल भाजी, मखना भाजी, चुनचुनिया भाजी, इडहर, झूनगा, मूनगा भाजी, पैरा फूटू, तोरई, जिमी कांदा, पोई भाजी, पनीर मटर, फूलगोभी मटर, पताल चटनी, लाई बड़ी, बिजोरी बड़ी, ठेठरी खुरमी, अरसा आदि व्यंजन परोसा गया।

    सादगीपूर्वक भोजन ग्रहण कर मुख्यमंत्री बघेल ने माली के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने परिवार वालो को उपहार भी प्रदान किया।

    इस दौरान राजस्व एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक चंद्रपुर राम कुमार यादव, जनपद अध्यक्ष पत्रिका दयाल सोनी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, प्रदेश सचिव अनूसूचित जाति राईस किंग खुटे, जालिंधर यादव, पत्रकार अंशुमन शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ की पारम्परिक भोजन किया।

  • सूरजपुर : तेंदुए और बाघ की खाल के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    सूरजपुर। बिहारपुर वन परिक्षेत्र में बाघ और तेंदुए का शिकार कर खाल को बेचने के लिए ग्राहक तलाशते छह आरोपियों को मध्यप्रदेश के जबलपुर क्राइम ब्रांच, वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।

    मध्यप्रदेश के जबलपुर क्राइम ब्रांच, छत्तीसगढ़ के वाइल्ड लाइफ और सूरजपुर के वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर बाघ के खाल के साथ तीन आरोपी और तेंदुए के खाल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही अब भी कई आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है। जहां डीएफओ संजय यादव ने बताया कि वन्य जीवों को बचाने के लिए लोगो को खुद जागरूक होना पड़ेगा।

  • खेत में मिली महिला की लाश, रस्सी से बंधे थे दोनों पैर, आरोपी ने इस कारण दिया वारदात को अंजाम

    रायगढ़। जिले के ग्राम सुबरा में रविवार से लापता महिला की लाश धान के खेत में मिली है। महिला के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे, साथ ही पूरे चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

    लैलूंगा से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम सुबरा में रहने वाली सुशीला केरकेट्टा (36 वर्ष) रविवार शाम को दिशा मैदान के लिए घर से निकली थी। जब रात हो जाने पर भी वो वापस नहीं लौटी, तो उसका 18 वर्षीय बड़ा बेटा ढूंढने के लिए निकला, लेकिन वो नहीं मिली। इसके बाद सोमवार को फिर से उसकी तलाश में परिजन और परिचित लगे रहे, लेकिन शाम तक भी उसका पता नहीं चल सका। इस बीच सुबरा से लगे कटकलिया गांव का किसान चमार सिंह नायक सोमवार शाम अपने खेत में पानी का जमाव देखने पहुंचा। वहां धान की फसल के बीच कीचड़ में किसी का पैर देख लोगों को इसकी जानकारी दी। गांववाले मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी हुई है। महिला के पैर रस्सी से बंधे थे। कोटवार ने तुरंत घटना की सूचना लैलूंगा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का जायजा लिया।

    शव के चेहरे, गर्दन, छाती, कंधे और हाथ पर चोट के निशान थे, जिससे साफ पता चल रहा था कि हत्या से पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गई है। पुलिस ने सुशीला के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि सुशीला का गांव के ही इस्माइल केरकेट्टा के साथ प्रेम संबंध था। सुशीला विधवा थी। उसके पति तेजराम केरकेट्टा की मौत सालों पहले हो चुकी है। वो अपने 3 बच्चों यानी 2 बेटे और एक बेटी के साथ रहती थी।

    वहीं आरोपी इस्माइल अविवाहित था और महिला के साथ उसके नाजायज संबंध थे। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि महिला उसे धोखा दे रही है। रविवार को दोनों कटकलिया गांव में एक-दूसरे से मिले थे। यहां दोनों का विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।