दिनेश मिरानिया को बेटे शौर्य ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दिनेश मिरानिया को बेटे शौर्य ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में राज्यपाल रामेन डेका, CM साय और स्पीकर रमन सिंह भी मौजूद रहे।


भाजपा परिवार से 
मा.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकर अग्रवाल प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित पदाधिकारियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।