रायपुर पश्चिम विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत जन चौपालों के ज़रिए नागरिकों से करेंगे सीधा संवाद*

रायपुर पश्चिम विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत जन चौपालों के ज़रिए नागरिकों से करेंगे सीधा संवाद*

रायपुर पश्चिम विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत जन चौपालों के ज़रिए नागरिकों से करेंगे सीधा संवाद*
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल

*रायपुर।* छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अब जनप्रतिनिधि जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री *राजेश मूणत* 10 जुलाई से जन चौपाल की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुनेंगे।

राजेश मूणत ने इस संबंध में *रायपुर नगर निगम के जोन 1, 5, 7 और 8 के आयुक्तों को पत्र लिखकर निर्देश* दिया है कि जन चौपालों के दौरान लोक निर्माण विभाग, जल प्रदाय, विद्युत, सफाई, राशन कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड, राजस्व विभाग और नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहें, ताकि लोगों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा सके।

*जन चौपाल कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार है:*

???? *10 जुलाई, शाम 4 बजे* – वीर सावरकर वार्ड, हीरापुर, पार्षद कार्यालय के सामने सामुदायिक भवन
???? *11 जुलाई, शाम 4 बजे* – माधवराव सप्रे वार्ड, रायपुरा, पार्षद कार्यालय
???? *12 जुलाई, दोपहर 12 बजे* – वीर शिवाजी वार्ड, शीतला मंदिर प्रांगण
???? *12 जुलाई, शाम 4 बजे* – ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, डंगनिया स्कूल प्रांगण
???? *13 जुलाई, दोपहर 12 बजे* – संत रविदास वार्ड, सरोना, पार्षद कार्यालय
???? *14 जुलाई, शाम 4 बजे* – ठक्कर बापा वार्ड, गांधी नगर, मुर्रा भट्ठी

राजेश मूणत ने बताया कि जन चौपाल का उद्देश्य *“जनता के द्वार, समाधान एक बार”* की भावना के अनुरूप है। इससे आम लोगों की दिक्कतों को समझने और समाधान करने में आसानी होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस जन संवाद में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपनी बात खुलकर रखें।

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद जनता को प्रशासन से जोड़ने की यह एक अहम पहल मानी जा रही है। मूणत के इस जन संवाद कार्यक्रम को क्षेत्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।