भाजपा के जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर , मैनपाट बना विचार-विमर्श का केंद्र

भाजपा के जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शिविर , मैनपाट बना विचार-विमर्श का केंद्र

मैनपाट, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात हिल स्टेशन मैनपाट इन दिनों राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है, जहां भाजपा के सभी सांसद और विधायक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कर कमलों से होना प्रस्तावित है।और कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की नीति, नये जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन, तथा चुनावी रणनीतियों पर गहन चिंतन करना है।

आपको बता दें कि मैनपाट में प्रशिक्षण से पूर्व सभी सांसदों, विधायक , मंत्रीगणों ने आम, सिंदूर, रुद्राक्ष विभिन्न्न प्रजाति के एक एक पेड़ माँ के नाम लगाए।

संक्षिप्त में शिविर के प्रमुख बिंदु:

- भाजपा के सभी सांसद एवं विधायक शिविर में शामिल
- नेतृत्व कौशल, नीति निर्माण और जनसंपर्क पर विचार
- जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति
- युवा विधायकों के लिए अनुभव साझा करने का अवसर