- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास व गरिमा के साथ मनाया गया
- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 79वें स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में किया गया, जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिये संदेश का वाचन किया।
मुख्य अतिथि ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समारोह स्थल प्रथम बटालियन दुर्ग पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के उपरान्त उन्होंने कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल केे साथ परेड का निरीक्षण किया तथा समारोह में सम्मिलित सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गयेे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), जिला पुलिस बल की 03 प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी. सीनियर एवं जुनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे।
शारदा विद्यालय रिसाली, सेजेस रिसाली, शासकीय आदर्श कन्या उ.मा. विद्यालय दुर्ग, सेजेस जंजगिरी, विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग और शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय वैशालीनगर भिलाई के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और पारंपरिक गीतों पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय पुरस्कार शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय वैशालीनगर व सेजेस रिसाली, तृतीय पुरस्कार सेजेस जंजगिरी को दिया गया। शासकीय आदर्श कन्या दुर्ग व शारदा विद्यालय भिलाई को सांत्वना पुरस्कार मिला। मास पी.टी. प्रदर्शन में डीएवी हुडको को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार मार्चपास्ट में एनसीसी जूनियर महिला को प्रथम, एनसीसी सीनियर पुरुष को द्वितीय और एनसीसी सीनियर महिला को तृतीय स्थान मिला। परेड प्रदर्शन में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने प्रथम, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने द्वितीय, और जिला पुलिस बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन छ.ग.पर्यावरण संरक्षण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी डॉ.अनीता सावंत, विज्ञान विकास केन्द्र श्रीमती उर्मिला ओझा एवं एनसीसी अधिकारी श्रीमती ममता धु्रव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता बंजारे, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी व श्रीमती सिल्ली थॉमस, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव व श्री हितेश पिस्दा, नगर निगम दुर्ग आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
ःः000ःः
-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
दुर्ग, 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के 79 अधिकारी व कर्मचारियों को उल्लेखनीय एवं विशेष कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें जिला प्रशासन के 64 और पुलिस प्रशासन के 15 अधिकारी/कर्मचारी शामिल है। सम्मानित अधिकारियों में राजस्व विभाग से अनुविभागीय अधिकारी श्री हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव, अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग श्रीमती क्षमा यदु, नायब तहसीलदार श्री वासुमित्र दीवान। जिला कार्यालय दुर्ग से स्टेनोग्राफर वर्ग-3 निज सहायक कलेक्टर दुर्ग श्री दीपक कुमार यादव, सहायक ग्रेड-02 (वरिष्ठ लिपिक शाखा) श्री राकेश कुमार साहू, सहायक ग्रेड 03 (सहायक वित्त लिपिक प्रथम) श्री तेजेन्द्र साहू, नाजरात शाखा भृत्य श्री प्रदीप कुमार क्षत्रिय। कलेक्टर भू अभिलेख शाखा दुर्ग से सहायक अधीक्षक श्री अजय कुमार मेरावी एवं श्री आलोक शुक्ला, सहायक ग्र्रेड-03 श्री खिलेन्द्र साहू एवं भृत्य श्री ईश्वरी साहू। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग से सहायक ग्रेड-02 श्री एनडी पाहित, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्रीमती शिप्रा सिंह, सहायक ग्रेड-2 श्री वेद प्रकाश साहू। जिला योजना सांख्यिकी कार्यालय से सहा. ग्रेड-02 श्रीमती नमिता पन्ना। आयुष विभाग से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जया साहू शामिल है। महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता नागरिया। नगर पंचायत धमधा से कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री मनोज कुमार सोनी। विद्युत विभाग विद्युत वितरण केन्द्र बघेरा से श्री उत्तम कुमार सोनी। स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी डॉ. यामिनी सिंह, सुपरवाईजर महिला श्रीमती सुनिता चेलक, स्टाफ नर्स जिला चिकित्सालय दुर्ग श्रीमती सविता सोधिया, आर.एच.ओ. श्री तुलसी राम यादव, नवदृष्टि फाउण्डेशन नया बस स्टैण्ड दुर्ग, श्री राज आढ़तिया वार्ड 29 अस्पताल वार्ड पचरी पारा दुर्ग, श्री गोपाल गुप्ता शिव पारा दुर्ग, श्री धर्मेन्द्र शाह पचरी पारा दुर्ग, दुर्गा प्रसाद सोनी शिव पारा दुर्ग, सुश्री शुमाली सिंह। जिला सेनानी एवं नगर सेना दुर्ग से एसडीआरएफ श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत, श्री गोपी पाटिल, श्री चन्द्रप्रकाश, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं श्री मनोज सोनवानी, श्री भीषम कुमार साहू, श्री दीपक यादव। नगर पालिक निगम रिसाली से राजस्व निरीक्षक श्री रवि श्रीवास्तव। पशु चिकित्सालय दुर्ग से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री सुरेश कुमार साहू। समाज कल्याण विभाग से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री गौतम कुमार साहू। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा से सहायक ग्रेड-02 श्रीमती अभिलाषा श्रीवास्तव। वनमंडल दुर्ग बीएफओ श्री वेद प्रकाश यादव। मछली पालन दुर्ग से मछुआ चौकीदार श्री चोलेश्वर प्रसाद साहू। नगर पालिका परिषद् कुम्हारी से उप अभियंता श्रीमती साधना अहिरवार। जिला पंचायत दुर्ग से सरपंच श्री ईश्वर प्रसाद साहू, सचिव श्री नीमेश भोयिर, सरपंच श्रीमती लुकेश्वरी साहू, सचिव श्री बिसाहू, सरपंच श्री हुकुमचंद, सचिव श्री चंद्रशेखर, ब्लॉक कार्डिनेटर धमधा श्री राहुल देवांगन। जल संसाधन दुर्ग से उपअभियंता कु. भावना सिन्हा। नगर पालिक निगम भिलाई प्रभारी स्वास्थ्य श्री जावेद अली। नगर पंचायत उतई से स्वच्छता दीदी श्रीमती मनीषा यादव। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से बीआरपी धमधा श्रीमती सरोज खोबरागड़े। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग से सहा. ग्रेड-02 श्री उत्तम कुमार साहू। जनपद पंचायत पाटन से पीआईयू श्री योगेश भोई। कार्यालय अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सहायक अभियंता श्री सन्नी तिवारी। लोक निर्माण विभाग से उप अभियंता श्री राकेश कुमार वर्मा, उप अभियंता श्रीमती आशाकिरण देवांगन। शिक्षा विभाग से सहायक संचालक श्रीमती सीमा नायक। आदिवासी विकास दुर्ग से अधीक्षिका श्रीमती आशा जुल्मे भारती, भृत्य श्री विकास कुमार देशमुख। नगर पालिक निगम दुर्ग से सहा. ग्रेड -03 श्री राजू लाल यादव। कृषि विभाग से प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विजय प्रसाद लहरे।
इसी प्रकार पुलिस विभाग दुर्ग से निरीक्षक थाना प्रभारी पाटन अनिल साहू, आरक्षक साईबर सेल सनत भारती एवं राजीव रंजन सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्रीमती संगीता मिश्रा, प्रधान आरक्षक थाना मोहन नगर लक्ष्मीनारायण पात्रे, आरक्षक सीसीटीएनएस काशी बरेठ, खिलेन्द्र दिल्लीवार, लाईफ केयर दुर्ग मनीष पारख, आरक्षक डीसीबी दुर्ग खेमराज चंद्राकर, आरक्षक जिला विशेष शाखा भिलाई रंजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार चंद्राकर, प्रधान आरक्षक बालकिशन यादव, शैलेन्द्र यादव, महेन्द्र चंद्रवंशी और मूर्तिकार अशोक कुमार देवांगन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
ःः000ःः
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपायुक्त (राजस्व) श्री पदुमलाल यादव, उपायुक्त (विकास) श्री संतोष ठाकुर तथा कार्यालय केे अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। संभागायुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अभिजीत बबन पठारे, एडीएम वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, सुश्री सिल्ली थामस, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव एवं हितेश पिस्दा सहित कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। संयुक्त संचालक (जनसंपर्क) एम.एस. सोरी ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस दौरान कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी सुश्री भारती साहू, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती कनक कोमरा, जिला समन्वयक दाऊ गावेन्द्र देशमुख एवं दिनेश साहू, श्रीमती हिमेश ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजली फूले, मंजू कोमरा तथा भृत्य भोलाराम यादव उपस्थित थे।
अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे व सीईओ श्री दुबे द्वारा जिला पंचायत कार्यालय में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे व जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गया गया।
अध्यक्ष श्रीमती बंजारे ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए सभी नागरिकों से एकजुट होकर जिले की प्रगति में सहयोग देने का आव्हान किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने कहा कि आज के दिन का बड़ा ऐतिहासिक महत्व है। इस दिन की याद आते ही शहीदों के प्रति श्रद्धा से मस्तक अपने आप झुक जाते हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अभियान के परिकल्पना सामूहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है।