रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवालअपने परिवार सहित तिरुपति पहुंचे
रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार सहित तिरुमला (आंध्र प्रदेश) में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता, सांसद एवं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश स्थित विश्व प्रसिद्ध तिरुमला बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। वे इस अवसर पर अपने परिवार सहित तिरुपति पहुंचे थे। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और उन्नति की मंगलकामना की।
cg24
