गृह निवास पर विराजित गणपति का विधिवत पूजा अर्चना कर विसर्जन किये पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
गृह निवास पर विराजित गणपति का विधिवत पूजा अर्चना कर विसर्जन किये पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मंगल मूर्ति मौर्या, अगले बरस तू जल्दी आ गीतों को लेकर रविवार को परिवार साहित अपने गृह निवास परसदा में विराजित किए गए भगवान गणपति का विसर्जन किया। इस मंगल क्षण पर श्री कौशिक ने प्रभु से यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा-दृष्टि संपूर्ण जगत पर सदा बनी रहे, सबके जीवन से विघ्न दूर हों और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं बंधुत्व की भावना निरंतर प्रबल होती रहे साथ ही क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि और विकास की मंगल कामना की। श्री कौशिक ने रविवार को गणेश जी को भक्ति और उल्लास के साथ विसर्जन कर अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना की। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य सुपुत्र देवेंद्र कौशिक, पुष्पेंद्र कौशिक एवं पोता अबीर कौशिक एवं अन्य भक्तगण उपस्थित हुए।
cg24
