YUVA CAIT Business Meet  2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

YUVA CAIT Business Meet  2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

YUVA CAIT Business Meet  2026 का भव्य आयोजन, व्यापारिक एकजुटता एवं स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

YUVA CAIT  छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी दीपावली पर्व एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर YUVA CAIT Business Meet  2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की विशेषता दीपावली थीम एवं पारंपरिक वेशभूषा रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक एवं स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक आदरणीय श्री जगदीश पटेल जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय  शंकर त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।

दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वदेशी, स्वावलंबन एवं राष्ट्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं व्यापारियों को देश की आर्थिक मजबूती में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि CAIT  सदैव राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन  अमर पारवानी जी के नेतृत्व में Vocal for Local अभियान को प्रोत्साहित करता आया है। स्थानीय व्यापार, स्वदेशी उत्पादों एवं छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने एवं स्थानीय बाजारों को मजबूत बनाने की अपील की।

YUVA CAIT  द्वारा विगत 3 वर्षों से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से  Business Meet  आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न ट्रेड एवं व्यवसायों से जुड़े 100 से अधिक व्यापारी नियमित रूप से सहभागिता करते हैं। इन बैठकों का उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी संपर्क, व्यापारिक संबंधों एवं नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों ने आपसी परिचय, विचारों एवं व्यावसायिक संभावनाओं को साझा किया तथा एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर YUVA CAIT के प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने सभी प्रदेशवासियों एवं व्यापारिक साथियों से विशेष आग्रह किया कि इस दीपावली पर अधिक से अधिक स्थानीय बाजारों में जाकर खरीदारी करें तथा स्थानीय व्यापारियों एवं छोटे दुकानदारों का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने से न केवल व्यापारियों के व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बाजारों में रौनक आएगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

उन्होंने सभी से अपील की कि इस दीपावली स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय बाजारों से खरीदारी करें और अपने स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर खुशियां लाएं।

इस मीटिंग में मुख्य रूप से युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- विजय पटेल,कांति पटेल, रतनदीप सिंह, भरत भुषण गुप्ता, सीए मुकेश मोटवानी, नागेंद्र तिवारी, विक्रांत राठौर, हिमांशु वर्मा, रोनक पटेल, अमित गुप्ता, मितेश पटेल, राज खेलवानी, विशाल वरयानी, सर्वेश दौलतानी, रोहित पटेल, सुरेश वासवानी, राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता, अनमोल साहू, भास्कर साहू, शंकर पटेल, प्रकाश कोसरकर, हर्षवर्धन गुप्ता, लक्ष्य टारगेट, वैभव साहू, निलेश मुंदड़ा, विकास आहूजा, श्याम शिवहरे, नितेश अग्रवाल, पियूष पिल्लारे, लोकेश सोढा, आनंद यादव, विवेक सिंग, त्रिलोचन साहू, अजय पृथ्यानी, हर्ष अग्रवाल, सोपान अग्रवाल, निपेश प्रजापति, निखिल तिवारी, रवि शंकर सोनी, प्रतीक गर्ग, संजय हिंदुजा, वैभव सलूखे, मानव गुप्ता, अमित वाधवानी आदि उपस्थित रहे ।