हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए आतुर है। अधिक से अधिक लोग शामिल होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन करेंगे।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दिए आवश्यक मार्गदर्शन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन एवं कार्यक्रमों को लेकर बनाई गई रूपरेखा
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन की तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर ज़िले की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा जी एवं जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बैठक ली गई है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25वीं सालगिरह पर रायपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए छत्तीसगढ़ निर्माण के रजत जयंती महोत्सव को सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्साह के साथ इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वागत करने के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए आतुर है। अधिक से अधिक लोग शामिल होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन करेंगे।
बैठक में विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, भाजपा वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, श्रीचंद सुंदरानी, सच्चिदानंद उपासने, रूप नारायण सिंहा, नंद कुमार साहू, लोकेश कावड़िया, सुभाष तिवारी, अमरजीत छाबड़ा, शशांक शर्मा, मोना सेन, मोहन एंटी, अंजय शुक्ला, नलिनीश ठोकने, रामकृष्ण धीवर, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, तुषार चोपड़ा, रोहित द्विवेदी रायपुर के सभी पार्षद, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
cg24
