ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं-अरुण साव

ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं-अरुण साव

बिलासपुर के पास रेल हादसे की एक दुखद घटना की सूचना प्राप्त हुई है। कोरबा पैसेंजर ट्रेन एवं मालगाड़ी के बीच भिड़ंत होने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की भी सूचना मिली है। रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारी, बचाव दल एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में लगी है। प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया है। बचाव कार्य में लगे संबंधित अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में हूं।

बिलासपुर रेल हादसे में डिप्टी सीएम अरुण साव जी ने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर बचाव कार्य में तेजी लाने निर्देशित किया है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लगातार बचाव दल के अधिकारियों से संपर्क में हैं।