: 'वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ : राष्ट्रभावना का अद्वितीय उत्सव — मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े'

: 'वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ : राष्ट्रभावना का अद्वितीय उत्सव — मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े'

: 'वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ : राष्ट्रभावना का अद्वितीय उत्सव — मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े'

रायपुर : 'वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ : राष्ट्रभावना का अद्वितीय उत्सव — मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े'

वंदे मातरम् का सामूहिक स्वर सूरजपुर में गूँजा

रायपुर, 07 नवंबर 2025

हाउसिंग बोर्ड की दुकानों से अवैध कब्ज़ा हटाया गया छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कबीर नगर, रायपुर की टीम ने की कार्रवाई  रायपुर, 07 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, रायपुर द्वारा आज कबीर नगर रायपुर संभाग एवं संपदा शाखा की संयुक्त टीम ने टाटीबंध क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड की दुकानों से अवैध कब्ज़े हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गृह निर्माण मंडल के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत ढंग से संपन्न हुई। वर्ष 2008 से कब्जाधारियों द्वारा दुकानों पर अनधिकृत रूप से कब्जा किया गया था। इनमें श्रीमती कुसुम शर्मा (दुकान क्रमांक 01), श्री विजय बोथरा (दुकान क्रमांक 02) एवं श्री जगदंबा पाल (दुकान क्रमांक 08) शामिल हैं। प्रारंभ में इन दुकानों को किराया अनुबंध पर आवंटित किया गया था, किंतु लंबे समय से किराया नहीं चुकाया गया और हाउसिंग बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया गया। बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को दुकानें वैधानिक रूप से खरीदने का अवसर भी प्रदान किया गया, परंतु उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई। परिणामस्वरूप, गृह निर्माण मंडल को वैधानिक प्रक्रिया के तहत अवैध कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी। आज की कार्रवाई में संपदा अधिकारी श्री राजेश नायर, लेखापाल श्री कृष्णा सिंगौर, सहायक अभियंता श्री रुपेश साहू एवं श्रीमती शकुनतला, संपदा प्रबंधक श्रीमती संगीता तिवारी, उप अभियंता श्री शाहरुख अली, श्री राजकुमार परस्ते तथा सहायक श्री प्रवीण गुप्ता शामिल रहे। टीम ने पुलिस बल की सहायता से दुकानों को खाली कराया और पूरी प्रक्रिया को कानूनी व पारदर्शी तरीके से संपन्न किया। कब्ज़ा हटाए जाने के बाद हाउसिंग बोर्ड ने संबंधित दुकानों को पुनः अपने अधिकार में लेकर विक्रय हेतु सुरक्षित कर लिया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा सहन नहीं किया जाएगा। मंडल ने सभी किरायेदारों एवं आवंटनधारियों से अपील की है कि वे किराया एवं अनुबंध संबंधी दायित्वों का नियमित पालन करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई कर संपत्तियाँ खाली कराई जाएँगी। हाउसिंग बोर्ड प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। 5479/ सुनील त्रिपाठी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षभर चलने वाले समारोह के शुभारंभ के अवसर पर पूरे देश में उल्लासपूर्ण माहौल रहा। इसी कड़ी में जिला सूरजपुर में संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा “वंदे मातरम्” आधारित स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट जारी किए जाने का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ एवं जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गान में शामिल हुए।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों व राष्ट्रनिर्माताओं की पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली अमर कृति है। यह गीत भारतीय अस्मिता, एकता और त्याग की भावना का अनन्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को मनाना सभी भारतीयों के लिए मातृभूमि के प्रति समर्पण, शक्ति और संस्कारों का संदेश पुनः स्मरण कराता है।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति का संचार समय की मांग है।

इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक  भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृहमंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष  रामसेवक पैकरा, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष  बाबूलाल अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत कुमार ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ  विजेन्द्र सिंह पाटले तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।