ग्राम पंचायत बिदबिदा को मिला 38.20 लाख रु का सौगात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
ग्राम पंचायत बिदबिदा को मिला 38.20 लाख रु का सौगात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
कहा - साय सरकार के नेतृत्त्व में हो रहा गाँव-गाँव का विकास
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बिल्हा के ग्राम पंचायत बिदबिदा जिला मुंगेली मे 38.20 लाख रु से अधिक के विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया l इसके अंतर्गत 18.30 लाख रु में पंचायत भवन, 5 लाख रु की लागत से सामुदायिक भवन, 5.85 लाख रु की लागत से सी. सी रोड़ दो यूनिट, 4.05 लाख रु की लागत से पक्की नाली निर्माण, 5 लाख रु की लागत से शेड निर्माण कार्य शामिल है l इस मौके पर कौशिक ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। साय सरकार का का संकल्प विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है। जिसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में गांव-गांव का विकास आवश्यक है। देश हो या प्रदेश या गांव हो जहाँ भाजपा रहेगी विकास की गंगा बहते रहेगी। विधानसभा बिल्हा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास का कार्य निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा जन-जन तक लाभ पहुंचाया जा रहा है और गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प गांव-गरीब-किसान का विकास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य तेजी से जारी हैं। बिल्हा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास की रफ्तार जारी रहेगी और डबल इंजन की सरकार में धन की कमी नहीं होगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेंद्र शर्मा जी, जिला मुंगेली भाजपा महामंत्री श्री कैलाश सिंह ठाकुर जी, सरपंच श्री अनिल कुमार राजपूत जी, सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परमानन्द साहू जी, पथरिया जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका चंद्रशेखर कौशिक जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंबालिका साहू जी, जनपद सदस्य श्री मनीष साहू जी, श्री रिजवान हक़ जी, सरगांव मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव जी, सरगांव मंडल महामंत्री श्री पंकज वर्मा जी व आसपास क़े कई ग्रामों क़े सरपंच एवं बहुत संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहेl
cg24
