नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा में हर्ष एकात्म परिसर एवं कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जश्न का माहौल
लोकप्रिय नेता, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन जी को सर्व सम्मति से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक सुनील सोनी जी ने आज भाजपा के साथियों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में मिठाई खिलाया तथा आतिशबाजी करके प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव, दूरदृष्टी और कुशल नेतृत्व से निश्चित ही भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और सशक्त रूप से जन-जन तक पहुंचेगी तथा संगठन को एक नई ऊंचाई प्राप्त होगी।
cg24
