विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम बरौदा को दी ₹26 लाख के विकास कार्यों की सौगात

विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम बरौदा को दी ₹26 लाख के विकास कार्यों की सौगात

विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम बरौदा को दी ₹26 लाख के विकास कार्यों की सौगात

बरौदा में विभिन्न भवनों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न; स्थानीय मड़ई मेले में शामिल होकर ग्रामवासियों को दी बधाई


विधानसभा के ग्राम बरौदा का दौरा कर विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र की प्रगति को नई गति दी। इस दौरान उन्होंने कुल 26 लाख रू की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों जिसमें (सतनाम भवन एवं सामुदायिक मनोरंजन भवन का विधिवत लोकार्पण व कबीर पंथी साहू समाज भवन निर्माण,भक्त माता कर्मा भवन निर्माण ,सुलभ शौचालय निर्माण,उप-स्वास्थ्य केंद्र के मरम्मत) का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।विधायक श्री शर्मा ने ग्रामीणों की सुविधा और सामाजिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यों की आधारशिला रखी और पूर्ण हो चुके कार्यों को जनता को समर्पित किया।विकास कार्यों की सौगात देने के पश्चात विधायक नें ग्राम में आयोजित पारंपरिक मड़ई मेला उत्सव में शामिल हुए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारे बरौदा के लिए बड़ा ही हर्ष का दिन है। करीब ₹26 लाख की लागत से आज हम कुछ कार्यों का लोकार्पण कर रहे हैं और कुछ की आधारशिला (भूमिपूजन) रख रहे हैं। यह सिर्फ ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं है, यह हमारे गांव की श्रद्धा, सुविधा और सम्मान का निर्माण है। उन्होंने कहा, "शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के लिए बुनियादी ढांचे का मजबूत होना आवश्यक है। ये नवनिर्मित भवन समाज को जोड़ने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगे।"
इस कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा,सविता चंद्राकर,दिनेश खूटे,अशोक सिन्हा,प्रीति भरत सोनी, सुनील शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।