होली से पहले अन्नदाताओं को बड़ी सौगात: विधायक अनुज शर्मा ने ₹10,000 करोड़ के भुगतान के निर्णय का किया स्वागत
होली से पहले अन्नदाताओं को बड़ी सौगात: विधायक अनुज शर्मा ने ₹10,000 करोड़ के भुगतान के निर्णय का किया स्वागत
"यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि प्रदेश के उन लाखों किसानों के पसीने का सम्मान है जो रात-दिन मेहनत कर हमारा पेट भरते हैं। अन्नदाताओं की समृद्धि ही प्रदेश की असली प्रगति है।" — अनुज शर्मा
धरसींवा: राजधानी नवा रायपुर के महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय, होली से पहले किसानों को होगा अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान| होली के पावन पर्व से ठीक पहले प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशियों के रंग भरते हुए, सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य के 25 लाख से अधिक किसानों को ₹10,000 करोड़ का एकमुश्त भुगतान करने की घोषणा पर क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे 'समृद्धि का उपहार' बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। यह ₹10,000 करोड़ की राशि केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि हमारे अन्नदाताओं के पसीने का सम्मान और उनके प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। होली के त्यौहार पर यह एकमुश्त भुगतान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹10,000 करोड़ का एकमुश्त भुगतान उनके जीवन में खुशहाली लाएगा। होली से ठीक पहले यह राशि मिलने से किसान परिवार अपने त्योहार को अधिक धूमधाम और बिना किसी आर्थिक चिंता के मना सकेंगे।हमारी विष्णु देव साय जी की सरकार ने जो वादा किसानों से किया था, उसे समय पर पूरा कर अपनी विश्वसनीयता सिद्ध की है। सरकार के इस निर्णय का हम स्वागत करते यें निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और 'मोदी की गारंटी' को पूरा करने वाला ऐतिहासिक निर्णय हैं।प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी राशि सीधे किसानों के खातों में एकमुश्त ट्रांसफर की जा रही है।यह कदम 'मोदी की गारंटी' और प्रदेश सरकार के सुशासन का प्रमाण है, जहाँ किसान का कल्याण ही सर्वोपरि है।पिछली सरकारों के समय किसान अपनी ही मेहनत के पैसे के लिए भटकते थे, लेकिन आज डिजिटल माध्यम से सीधा लाभ उनके खातों (DBT) में पहुँच रहा है। यह पारदर्शी व्यवस्था भ्रष्टाचार मुक्त शासन की पहचान है।
विधायक ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का आभार जताते हुए सभी किसान भाइयों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
cg24
