संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
संगठन, जनसेवा और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को भाजपा परिवार, संगठन और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रूपनारायण सिन्हा ने संगठन निर्माण, जनसेवा तथा भारतीय संस्कृति एवं योग के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका समर्पित, अनुशासित और सेवाभावी व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत एवं स्मरणीय रहेगा।
cg24 
