भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के हृदयविदारक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री साय ने स्व. सिन्हा के निधन को भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति बताया। श्री साय ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. सिन्हा सौम्य, सरल और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य और योग के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महती भूमिका निभाई। संगठन के कार्यों में उनकी सक्रियता और निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। श्री साय ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए महादेव से प्रार्थना की है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को संबल प्रदान करें।
cg24 
