गुलमर्ग गोंडोला हादसे में जवानों की तत्परता और साहस सराहनीय: सांसद बृजमोहन अग्रवाल*
गुलमर्ग गोंडोला हादसे में जवानों की तत्परता और साहस सराहनीय: सांसद बृजमोहन अग्रवाल*
रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति' सदस्यों ने हादसे से एक दिन पहले ही किया था गोंडोला में सफर
कठिन परिस्थितियों में 300 पर्यटकों को सुरक्षित निकालने पर जताया सेना और रेस्क्यू टीमों का आभार
रायपुर लोकसभा सांसद एवं रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति सदस्य श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुए गोंडोला केबल कार हादसे पर गहरी राहत व्यक्त की है। उन्होंने संकट की घड़ी में अद्भुत साहस और तत्परता दिखाने के लिए भारतीय सेना, स्थानीय पुलिस, NDRF और SDRF के जवानों की जमकर सराहना की है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "कठिन परिस्थितियों और दुर्गम ऊंचाई के बीच हमारे जवानों ने जिस संयम, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ 300 पर्यटकों की जान बचाई, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। सेना और आपदा राहत बलों के इस बेहतरीन समन्वय ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। पूरे देश को अपने वीर जवानों पर गर्व है।"
सांसद बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों 'रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति' के अध्ययन दौरे पर जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हैं। हादसे से महज एक दिन पहले ही इस समिति के करीब 10-12 सांसदों ने गुलमर्ग के इसी गोंडोला फेज-1 और फेज-2 का दौरा किया था।
बता दें कि, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण गोंडोला केबल कार सेवा ठप हो गई थी, जिससे करीब 65 केबिन हवा में ही अटक गए और उनमें सवार लगभग 30 पर्यटक बीच में फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों ने संयुक्त मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी फंसे हुए पर्यटकों को पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
cg24 
