बृजेश अग्रवाल (राजा) के नेतृत्व में किशोर महानंद का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बृजेश अग्रवाल (राजा) के नेतृत्व में किशोर महानंद का भव्य स्वागत किया गया।
रायपुर के शंकर नगर चौपाटी में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बृजेश अग्रवाल (राजा) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य श्रम कल्याण मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष किशोर महानंद का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में भाजपा शंकर नगर मंडल के मंडल मंत्री राम तांडी, जिला कार्यालय मंत्री श्याम यादव, प्रसार मंत्री इंदर नायक, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष राज सोना, सह कोषाध्यक्ष सोमिया त्रिपाठी, सह सोशल मीडिया प्रभारी वंदना तांडी एवं राम जी सोनी, 'मन की बात' के प्रभारी हुरदा दीप, रवि तांडी, छोटू बघेल, आशु अग्रवाल, किशोर बघेल, किशोर दीप, महेश यादव, विक्रम नेचरानी, अर्जुन छतरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।