मन की बात’ में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देश की मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपनाने की अपील

मन की बात’ में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देश की मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपनाने की अपील

भारती जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक  बृजेश अग्रवाल (राजा)

के नेतृत्व में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 136 संस्करण का कार्यक्रम तेलीबांधा मंडल के बूथ क्रमांक 15  गुरु घासी वार्ड क्रमांक क्र.48 के श्याम नगर गुरुद्वारा हॉल में आयोजन किया है 

 जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अरुण साव  उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन बिल्हा विधानसभा के विधायक एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जी महिला आयोग अध्यक्ष  मति ममता साहू  भारती जनता पार्टी के जिला महा महामंत्री  गुंजन प्रजापति जी जिला उपाध्यक्ष अकबर अली जी जिला मंत्री अर्चना हुकर जी तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष दलविंदर बेदी मंडल महामंत्री जीवन साहू जी बूथ अध्यक्ष कमल रंधावा जी शंकर नगर मंडल के मंत्री राम तांडी जी पार्षदगण संतोष साहू जी, महेश ध्रुव जी, प्रदीप वर्मा जी, संजना हियाल जी पुष्पा रोहित साहू जी भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी सूरज ठाकुर जी प्रदेश मन की बात कार्यक्रम प्रभारी कान्हा ठाकुर जी जिला कार्यालय मंत्री श्याम यादव जी जिला सह संयोजक राधे नाग जी सह संयोजक अजीत सेना पति जी सह संयोजक राजेश कश्यप जी कोषाध्यक्ष राज सोना जी सह कोषाध्यक्ष सौम्य त्रिपाठी जी  सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत बाघ जी सह सोशल मीडिया प्रभारी रामजी सोनी जी मीडिया प्रभारी भरत बाघ जी संवाद प्रमुख राजू दुबे जी मन की बात कार्यक्रम प्रभारी सौरभ अवस्थी जी सह योजना प्रभारी सुश्री संगीता गुप्ता जी सह योजना प्रभारी संजय साहू जी जिला कार्यकारणी सदस्य किशोर दीप जी सेफली पाटली जी अनूप जी त्रिलोकी यादव जी अंकुश जी चेतन जी बिरगांव मंडल युवा मोर्चा मंत्री मयंक शर्मा जी शंकर नगर मंडल के ऊर्जा वान कार्यकर्ता  विजय चौबे जी एवं अन्य प्रकोष्ठ मोर्चा प्रदेश जिला के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।।

कोरबा के जल संरक्षण प्रयासों की प्रधानमंत्री ने की सराहना

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत देशभर में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, पुराने जल स्रोतों के पुनर्जीवन और वृक्षारोपण के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कोरबा में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को उत्साहजनक बताते हुए उनकी सराहना की।

हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साह से सहभागिता की अपील

 प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह और गौरव के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के इस उत्सव में सहभागी बनें।

स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश

 प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय हस्तशिल्प, कोसा, हथकरघा वस्त्र, बेलमेटल, बांस शिल्प, माटी कला और वन उत्पादों में अपार संभावनाएं हैं। इन्हें अपनाना स्थानीय कारीगरों के श्रम और सृजनशीलता का सम्मान है।

मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं अपनाने का आह्वान

 गणेशोत्सव के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देश की मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को अपनाने की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण-अनुकूल उत्सव हमारी संस्कृति और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना से स्थानीय कुम्हारों और शिल्पकारों को रोजगार मिलता है, स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलता है और जल स्रोतों को रासायनिक प्रदूषण से बचाने में सहायता मिलती है। मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग परंपरा, पर्यावरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था - तीनों के हित में है।

युवा शक्ति की उपलब्धियां देश का गौरव

प्रधानमंत्री ने खेल, विज्ञान, अंतरिक्ष और नवाचार के क्षेत्र में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों की सराहना की। निजी क्षेत्र द्वारा विकसित रॉकेट के सफल प्रक्षेपण, अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल जगत में प्राप्त उपलब्धियां नए भारत की युवा शक्ति, प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम प्रभारी 
रामजी सोनी जी सह सोशल मीडिया प्रभारी रायपुर शहर