हर घर तक सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सांसदों के साथ जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की।
आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C R Paatil की अध्यक्षता एवं छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव की उपस्थिति में आयोजित जल जीवन मिशन (JJM 2.0) की संसदीय क्षेत्रवार समीक्षा बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में रायपुर लोकसभा क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शेष चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर रायपुर संसदीय क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और जन अपेक्षाओं को प्रमुखता से रखा तथा हर घर तक सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्यों में गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में जल जीवन मिशन, ग्रामीण भारत के जीवन स्तर में परिवर्तन का सशक्त अभियान है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक परिवार तक नल से स्वच्छ जल पहुंचे और विकास की यह धारा अंतिम व्यक्ति तक निरंतर बहती रहे।
Bharatiya Janata Party (BJP)
Bjp Chhattisgarh

