पीएम मोदी ने किया ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का देशव्यापी शुभारंभ*

पीएम मोदी ने किया ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का देशव्यापी शुभारंभ*
पीएम मोदी ने किया ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का देशव्यापी शुभारंभ*
*कोंडागांव, 02 अगस्त 2026/* भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, जिला प्रशासन कोंडागांव, माय भारत तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोंडागांव के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बड़े कनेरा रोड स्थित ऑडिटोरियम में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखकर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कोंडागांव के अध्यक्ष  नरपति पटेल ने की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, महाविद्यालयीन विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को जीवन में कभी भी नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राष्ट्रीय शुभारंभ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने वर्चुअल संबोधन में देश के युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है और उसकी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर देशभर में नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया।
इसी क्रम में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में भी विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संदेश प्रसारित कर सुनाया गया।