संत गुरु रविदास का संदेश सर्व समाज की उन्नति और एकता का मार्गदर्शक : गुरु खुशवंत साहेब

संत गुरु रविदास का संदेश सर्व समाज की उन्नति और एकता का मार्गदर्शक : गुरु खुशवंत साहेब

संत गुरु रविदास का संदेश सर्व समाज की उन्नति और एकता का मार्गदर्शक : गुरु खुशवंत साहेब

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज से ऊँच-नीच और छोटे-बड़े के भेदभाव को मिटाकर समरसता और समानता का जो पावन संदेश दिया था, आज उसे आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण काम भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं। संत गुरु रविदास भले ही किसी एक वर्ग के गुरु माने जाते हों, लेकिन उनके उपदेश और संदेश सर्व समाज की उन्नति, विकास और एकता के लिए हैं। आज यहाँ सर्व समाज का एक साथ एकत्र होना और गुरु रविदास जी की जयंती मनाना इसी एकता का प्रतीक है। यह कलश यात्रा जब गाँव-गाँव तक पहुँचेगी, तो इसके माध्यम से पूरे समाज में यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि हम सब एक हैं, हमारी संस्कृति एक है और हमारे संस्कार एक हैं।