विधायक ने बड़ेकनेरा में 4.12 करोड़ रुपये की लागत से सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

विधायक ने बड़ेकनेरा में 4.12 करोड़ रुपये की लागत से सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

विधायक ने बड़ेकनेरा में 4.12 करोड़ रुपये की लागत से सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कोण्डागांव, 21 अक्टूबर 2026/ ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में नरेश पोयाम के घर से डोंगरीगुड़ा तक 3.60 किलोमीटर लंबाई की सड़क के डामरीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन कोण्डागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने किया। इस निर्माण कार्य पर 412.37 लाख रुपये (लगभग 4.12 करोड़ रुपये) की लागत आएगी। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आम नागरिकों से इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। आने वाले समय में बड़ेकनेरा और आसपास के क्षेत्रों की अन्य सड़कों को भी पक्का करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

विधायक ने क्षेत्र में सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कोण्डागांव में सब्जी मंडी का निर्माण किया जाना है, जिसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। सब्जी मंडी बनने से जिले के किसानों को अपनी उपज के विक्रय के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी और उन्हें कृषि उपज के विपणन में लाभ प्राप्त होगा।

सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी

ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के सरपंच  प्रकाश चुरगिया ने सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रामीण कई वर्षों से इस सड़क को पक्का करने की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है। सड़क बनने से स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं को लेकर प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई थी, जिनका एक-एक कर निराकरण हो रहा है।

सरपंच ने महिलाओं की सुविधा के लिए तालाब में स्नान हेतु घाट निर्माण कार्य पूरा होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा ग्रामीणों की आवश्यकताओं और मांगों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क निर्माण और घाट जैसी सुविधाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, राज्य तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष  दीपेश अरोरा, जनपद सदस्य श्रीमती फगेश्वरी कश्यप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।