भीषण सड़क हादसा; मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जाता है कि मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है और मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।
cg24 
