CG IAS : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल,इन्हें मिली नई जिम्मेदारी, देखें आदेश…..
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंदन कुमार (भा.प्र.से. 2011) को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार चंदन कुमार, जो वर्तमान में विशेष सचिव वित्त विभाग एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

cg24 
