छठ पूजा के लिए रायपुर का व्यास तालाब सज-धज कर तैयार
छठ पूजा के लिए रायपुर का व्यास तालाब सज-धज कर तैयार
भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति व्यास तालाब की ओर से आने वाले सभी छठ व्रतियों, सूर्य उपासकों एवं श्रद्धालुओं के लिए पवित्र स्थल पूरी तरह से सुसज्जित और तैयार है।
समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देने के लिए व्यास तालाब पर पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं स्वच्छता व्यवस्था विशेष रूप से सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने व्यास तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया।
भोजपुरी छठ व्यास आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा के अनुरोध पर विधायक मोतीलाल साहू ने व्यास तालाब में पचरी निर्माण कार्य के लिए तत्काल प्रभाव से 20 लाख रुपये की विकास राशि की घोषणा की।
समिति के सभी सदस्यों ने विधायक मोतीलाल साहू के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
cg24
