छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर की ”पैसा बोलता है” (फाइनेंशियल ग्रोथ और प्लान) कार्यशाला का सफल आयोजन, महिलाओं को मिली वित्तीय विकास की सीख
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर की ”पैसा बोलता है” (फाइनेंशियल ग्रोथ और प्लान) कार्यशाला का सफल आयोजन, महिलाओं को मिली वित्तीय विकास की सीख
आज दिनांक 19 सितंबर 2025 को चेंबर भवन में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेम्बर द्वारा ”पैसा बोलता है” (फाइनेंशियल ग्रोथ और प्लान) विषय पर अपनी दूसरी जनरल बॉडी मीटिंग का सफलतापूर्वक आयोजन किया । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय विकास और नियोजन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में फाइनेंशियल प्लानर श्रीमती हेमल बेन शाह ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए महिलाओं को अपने व्यापार को आर्थिक रूप से स्थिर बनाने और भविष्य के लिए सुरक्षित रखने के लिए कई महत्वपूर्ण नियम और तकनीकी सिखाईं। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं कैसे सही निवेश और बचत योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान, एक विशेष पहल के तहत पाँच प्रतिभाशाली महिलाओं का चयन बिजनेस ग्रोथ क्लासेस के लिए किया गया, जहाँ उन्हें व्यापार बढ़ाने की बारीकियां सिखाई जाएंगी। यह कदम महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर कई रोचक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से केंद्रित होने के लिए प्रोत्साहित करना था। इसके अतिरिक्त महिला चेम्बर के आगामी प्रोजेक्ट ”हमारे सपनों के आंगन” पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जो भविष्य में महिलाओं के लिए कई नई पहल लेकर आएगा।
महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने बताया कि आज के समय में, महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमने इस महत्वपूर्ण विषय पर विशेषज्ञों को आमंत्रित किया। मैं श्रीमती हेमल बेन शाह का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने बहुत ही सरल और प्रभावी तरीके से महिलाओं को वित्तीय स्थिरता और भविष्य की सुरक्षा के लिए जरूरी नियम और तकनीकें सिखाईं। आपने कहा कि जिंदगी में 4 चीजें बहुत मायने रखते हैं पहला फिटनेस , दूसरा फैमिली,तीसरा फाइनेंस और चैथा फ्यूचर। यदि इन चार एफ पर ध्यान नहीं दिया गया तो जिंदगी में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।इसलिए हमें छोटे छोटे इनवेस्टमेंट करते रहना चाहिए ताकि हमारे पास इमर्जेंसी फंड रहे फिर चाहे आप गोल्ड , म्युचल फंड, एलआईसी पॉलिसी ले सकते हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना है कि जब तक महिलाएँ आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं होंगी, तब तक समाज का पूर्ण विकास संभव नहीं है। हमारा आगामी प्रोजेक्ट ”हमारे सपनों के आंगन” भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। हम महिलाएँ मिलकर एक-दूसरे को आगे बढ़ाएँगी और अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानियाँ गढ़ेंगी।
महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने ने इस सफल आयोजन पर सभी वक्ताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर महिला चेम्बर प्रभारी श्री तिलोकचंद बरड़िया, चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, सुदेश मध्यान, वासुदेव जोतवानी, मंत्री-राजेन्द्र पारख, जतिन नचरानी, महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ इला गुप्ता, हेमल बेन शाह-वित्तीय सलाहकार मनीषा तारवानी -महामंत्री, मीनाक्षी टुटेजा-संरक्षक, इंदिरा जैन,-उपाध्यक्ष,सुनिधि पांडेय महिला युवा प्रभारी, नम्रता अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष ,स्वप्निल मिश्रा- रायपुर प्रभारी, ऋचा ठाकुर -उपाध्यक्ष,डिंपल खट्टर, उपाध्यक्ष सुधा ठाकुर, सोनिया संदल, पलक सिंह, अनुपमा सिंह, रंजना मित्तल, नयनतारा ,श्वेता अग्रवाल, बरखा अग्रवाल नयन अग्रवाल, इशिता, कांता धिमान ,देवयानी पांडे,नीतू नंदवानी, रश्मि वाधवा,शीलू शर्मा, मंजू जैन आदि उपस्थित रहे।
cg24
