अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेण्डी ने आम बजट की घोषण होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों में सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों में तेजी जाएगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेण्डी ने आम बजट की घोषण होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों में सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों में तेजी जाएगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सिंचाई परियोजना की दिशा में बेहतर एवं समन्वित प्रयास को केन्द्रीत कर सुशासन के ध्येय से राज्य सरकार द्वारा आम बजट तैयार किया गया है।
राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने इसे सर्वसमावेशी एवं सर्वग्राही बताया है। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में परिवहन, ऊर्जा, संचार, जलापूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य में विशेष ध्यान आम बजट 2026-27 में दिया गया है जो राज्य के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। साथ ही बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास पर विशेष फोकस किया गया है। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में “एजुकेशन सिटी“ शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर को एक नई पहचान देगी और मछली पालन को प्रमुख आजीविका साधन के रूप में विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
cg24 
