बजट की घोषण होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि कांकेर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया है, जो क्षेत्रवासियों की बरसों पुरानी मांग थीं।

बजट की घोषण होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने  कहा कि कांकेर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया है, जो क्षेत्रवासियों की बरसों पुरानी मांग थीं।
जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ के बजट 2026-27 को कहा ’कल्याणकारी बजट’
संकल्प से सिद्धि तक : 1.72 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट प्रदेश की समृद्धि की ओर सशक्त कदम

 प्रदेश के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने मंगलवार 24 फरवरी को विधानसभा में छत्तीसगढ़ का आम बजट 2026-27 पेश किया, जिसे उन्होंने ’संकल्प से सिद्धि तक’ का नाम दिया। उक्त बजट 1.72 लाख करोड़ रूपए के ऐतिहासिक बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बजट पेश होने पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक तथा कल्याणकारी बताते हुए बस्तर के विकास के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट निरूपित किया।
कांकेर विधायक श्रीआशाराम नेताम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांकेर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया है, जो क्षेत्रवासियों की बरसों पुरानी मांग थीं। इसके बन जाने से बस्तर के युवाओं को बड़े अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि कांकेर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। यह बजट सभी सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो राज्य सरकार की कल्याणकारी मंशा को दर्शाता है।