छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने लगाई एतिहासिक प्रदर्शनी : शरबत वितरित कर श्री गुरु अर्जन देव जी को दी श्रद्धांजलि
सिक्खों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा आयोजित विशाल छबील - शरबत वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
इस गरिमामय एवं पुनीत आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज को दिया साधुवाद
छबील स्थल पर सिक्खों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के जीवन इतिहास की लगी विशाल चित्र प्रदर्शनी
श्री गुरु अर्जन देव जी के 420 वें शहीदी वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा उनकी जीवनी पर आधारित विशाल चित्र प्रदर्शनी एवं विशाल छबील अर्थात शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन 30 मई 2026 को किया गया जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में अपनी तरह का पहला बड़ा आयोजन था |
मुगल शासक जहांगीर द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी को दी गई यातनाओं के बारे में तथा गुरुजी के जन्म से लेकर अंतिम समय तक की जीवनी का उल्लेख चित्रों में दर्शाया गया ताकि बच्चों, युवाओं और जनसामान्य को उनके बलिदान से अवगत करवाकर उन्हें धर्म के प्रति जागरूक किया जाए|
छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर आयोजित उनकी जीवनी पर आधारित विशाल चित्र प्रदर्शनी को देखने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे उन्होंने चित्र प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी जीवन शैली के बारे में जानकारी ली | मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सिख समाज द्वारा आयोजित विशाल छबील मीठे ठंडे पानी वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर राहगीरों को शरबत बताकर सेवा कर पुण्य लाभ लिया |
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह नई पीढ़ी को श्री गुरु अर्जुन देव जी के जीवन, संघर्ष, आध्यात्मिक चेतना और महान बलिदान से परिचित कराने का अत्यंत सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इतिहास तभी जीवंत रहता है, जब नई पीढ़ी अपने महापुरुषों के विचारों, मूल्यों और त्याग से जुड़ी रहती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों से गुरु अर्जुन देव जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा सत्य, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने इस गरिमामय एवं पुनीत आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज को साधुवाद भी दिया।
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर उनकी जीवनी पर आधारित प्रदेश की सबसे विशाल चित्र प्रदर्शनी एवं ठंडा मीठा शरबत वितरण कार्यक्रम उर्फ छबील में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भारत स्काउट एंड गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह गोल्डी, रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, एमआईसी मेंबर अमर गिदवानी, अवतार सिंह बागल, शंकर नगर पार्षद राजेश गुप्ता, सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए सभी ने श्री गुरु अर्जन देव जी के जीवन इतिहास की प्रदर्शनी देखी एवं मीठा ठंडा जल वितरित कर सेवा कार्य में भाग लिया |
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर आयोजित विशाल छबील में छत्तीसगढ़ के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों और एसोसिएशनों के पदाधिकारी और समाज के सभी वर्गों की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों सहित गुरु नानक नाम लेवा श्रद्धालुओं ने तन मन धन से सेवा की सभी ने सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत वितरित कर गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की उन्हें याद किया, नमन किया |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा,
समाज के अन्य प्रमुख सदस्यों नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, स्वर्णपाल सिंह चावला, जागीर सिंह बावा, देवेंद्र सिंह चावला, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, जसप्रीत सिंह चावला, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा, मानवेंद्र सिंह डडियाला एवं अत्तर सिंह ने बताया कि 30 मई 1606 के दिन जहांगीर द्वारा गर्म तवे पर बैठाकर ऊपर से गर्म रेत डालकर श्री गुरु अर्जन देव जी को यातनाएं दी गई थी परंतु उन्होंने इस्लाम धर्म को स्वीकार नहीं किया उनके शब्द थे तेरा भाणा मीठा लागे - नानक नाम पदारथ मांगे और प्राण त्याग दिए | इसी कारण इस दिन सिक्ख समाज द्वारा पूरे देश सहित दुनिया में ठंडा मीठा शरबत वितरण कर उन्हें नमन किया जाता है | इस छबील अर्थात मीठे जल वितरण का उद्देश्य श्री गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना और धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों - सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है |
सुखबीर सिंह सिंघोत्रा
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीस
गढ़ सिक्ख समाज
9301094242
cg24 
