जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के प्रवेश पत्र जारी, वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड
कोण्डागांव, 11 नवम्बर 2026/ शैक्षणिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का आयोजन 28 नवम्बर 2026 (शनिवार) को जिले के पांच विकासखण्डों में निर्धारित 19 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा।
उक्त चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/
यदि किसी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र में नाम, लिंग, वर्ग एवं क्षेत्र (Name, Gender, Category & Area) से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो त्रुटि सुधार हेतु तत्काल अपने लिखित आवेदन एवं संबंधित प्रमाण-पत्रों सहित विद्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार की कार्यवाही की जा सके।