डेंटल डे पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

डेंटल डे पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

डेंटल डे पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

रायपुर। डेंटल डे के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दांतों की सुरक्षा और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह मेडिकल कैंप एसोसिएशन के कार्यालय, गुरुद्वारा महावीर नगर, रायपुर में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सराफ अपनी अनुभवी टीम के साथ उपस्थित रहे। शिविर में नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला सहित बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने भाग लिया और अपने दांतों की जांच करवाई। जांच के दौरान दांतों की साफ-सफाई, कैविटी, मसूड़ों की समस्याओं सहित अन्य दंत रोगों की पहचान की गई। साथ ही डॉक्टरों द्वारा लोगों को दांतों की नियमित देखभाल, सही ब्रशिंग तकनीक, समय-समय पर जांच और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं।

डेंटल डे के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक जी.एस. भामरा ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देने वाले डेंटल स्पेशलिस्ट डॉ. जितेंद्र सराफ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सचिव बीएस सलूजा, प्रोफेसर बी एस छाबड़ा, दीप सिंह जब्बल, कृपाल सिंह झास,जगदीश सिंह जब्बल, तेजपाल सिंह हंसपाल, डॉ राजपाल, लखिंदर सिंह चावला, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि दांतों का स्वास्थ्य संपूर्ण शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है, ऐसे में समय रहते जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। शिविर में आए लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए एसोसिएशन और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया।