छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने हरदीप सिंह राजा छाबड़ा को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की बेमेतरा जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने हरदीप सिंह राजा छाबड़ा को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की बेमेतरा जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने राजा छाबड़ा को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की बेमेतरा जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया |

हरदीप सिंघ राजा छाबड़ा छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के बेमेतरा जिला अध्यक्ष हुए नियुक्त 
 
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने राजा छाबड़ा को छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की बेमेतरा जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है |

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बेमेतरा के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह राजा छाबड़ा को उनका नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनसे आग्रह किया कि वे बेमेतरा जिले में सिक्ख समाज की धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ समाज हित में तन मन से धर्म प्रचार एवं समाज सेवा करे |

 बाबा बुड्ढा जी साहिब गुरुद्वारा रायपुर के प्रधान हरिकिशन सिंघ राजपूत ने राजा छाबड़ा को बधाई और आशीर्वाद दिया |

हरदीप सिंह राजा छाबड़ा ने कहा कि मुझे बेमेतरा जिले का अध्यक्ष नियुक्त करने पर मैं छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज का आभारी हूँ | 

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ,  बाबा बुड्ढा जी साहिब गुरुद्वारा रायपुर के अध्यक्ष हरिकिशन सिंघ राजपूत, सुरजीत सिंह छाबड़ा, बलविंदर सिंह सैनी, मानवेंद्र सिंह डडियाला, स्वर्णपाल सिंह चावला, परमजीत सिंह सलूजा, मनजीत सिंह भाटिया, मनदीप सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह खालसा, गुरदीप सिंह टुटेजा, गुरमीत सिंह अरोरा जिला अध्यक्ष बिलासपुर ने आशा जताई कि हरदीप सिंह राजा छाबड़ा बेमेतरा जिले में सिक्ख समाज की धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ समाज हित में तन मन से धर्म प्रचार एवं समाज सेवा करे |