उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित
आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 जून तक
 जिले की सभी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 29 मई से 15 जून  आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अथवा वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर 
उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में आम/उप निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिवस 30 मई को शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त तिथि को देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान चारामा तथा देशी एवं विदेशी मदिरा अहाता चारामा को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 30 मई 2026 को शाम 05 बजे से मतदान समाप्ति तक पूर्ण रूप से बंद रखने के लिए शुष्क अवधि/शुष्क दिवस घोषित किया गया है। अर्थात मतदान अवधि में संबंधित क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
क्रमांक/554/सिन्हा

किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव करने कलेक्टर ने की अपील
कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले के सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक भण्डारण किया जा रहा है, जिसका अग्रिम उठाव किसान भाई करें। वर्तमान में सहकारी समितियों में यूरिया- 7197 मेट्रिक टन, डी.ए.पी. 1588 मेट्रिक टन, सुपर फास्फेट 4614 मेट्रिक टन, पोटाश 2663 मेट्रिक टन और एन.पी.के 6833 मेट्रिक टन का भण्डारण किया जा चुका है। डीएपी के विकल्प के तौर पर सुपर फास्फेट और एन.पी.के. उर्वरकों के उपयोग की सिफारिश कृषि वैज्ञानिक के द्वारा किया गया है। जिसके आधार पर इस समितियों से कृषकों को उर्वरक वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही समितियों के माध्यम से नैनो यूरिया और नैनो डीएपी भी किसानों को वितरित किया जा रहा है, जिसका उपयोग बीजोपचार एवं खड़ी फसल में छिड़काव दोनांे तरीके से किया जा सकता है। नैनो उर्वरकों के उपयोग से यूरिया और डी.ए.पी. के कम मात्रा के उपयोग की आवश्यकता होगी, यह नत्रजन और फास्फोरस तत्वों की पूर्ति करता है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा अपनी आवश्यकता के अनुसार समय पर खाद-बीज का उठाव करें। प्रायः यह देखा जाता है कि कई किसान बारिश शुरू होने के बाद खाद का उठाव करते हैं, जिससे अचानक मांग बढ़ने पर आपूर्ति संबंधी समस्या उत्पन्न होती है। किसान भाईयों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में मानसून प्रारंभ होने वाला है और इसी के साथ खरीफ कार्य भी शुरू हो जाएंगे, इसलिए पहले से ही खाद का उठाव कर लेने से आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगा।