एकलव्य विद्यालयों की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

एकलव्य विद्यालयों की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
एकलव्य विद्यालयों की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न


कोंडागांव, 08 जून 2026/ 
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी प्राचार्यों को नए शैक्षणिक सत्र के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म एवं पाठ्यपुस्तकों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर ने विद्यालयों के प्रयोगशाला कक्षों के सुव्यवस्थित संचालन, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री कृपेंद्र तिवारी, जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के प्राचार्य तथा शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।