दानी गर्ल्स स्कूल मार्ग में खुल ही गई चौपाटी चोरी छुपे प्रारंभ की गई चौपाटी
दानी गर्ल्स स्कूल मार्ग में खुल ही गई चौपाटी
चोरी छुपे प्रारंभ की गई चौपाटी
किसके दबाव में, किसके फायदे के लिए छात्राओं की सुरक्षा को खतरे में डाला गया
महापौर खिलाफ थी, कमिश्नर खिलाफ थे ,प्रशासन खिलाफ, क्षेत्र की जनता खिलाफ है फिर ऐसी कौन सी अदृश्य शक्ति है जिसके दबाव लड़कियों की प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित स्कूल कॉलेज की बच्चियों की सुरक्षा को खतरे में डाला गया ??
यह चौपाटी यदि तुरंत बंद करने के आदेश नहीं हुए , सरकार ने चौपाटी बंद नहीं कराई तो यह स्पष्ट होगा की चौपाटी का संचालन सरकार के संरक्षण में सरकार के नुमाइंदे ही कर रहे हैं ।
चौपाटी तो बंद होगी ,जरूर होगी, जन दबाव में होगी, जन आंदोलन से होगी ....
कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पिछले 15 - 17 सालों में चौपाटी बनाने के अनेक प्रयास हुए हर बार जन दबाव जन आंदोलन के चलते चौपाटी का काम बंद हुआ .…...लेकिन 2023 दिसंबर में भाजपा की सरकार बनने के साथ दानी स्कूल की बंद सड़क को प्रारंभ करवाने की आड़ में चौपाटी का काम तुरंत प्रारंभ किया गया । विरोध के चलते बीच-बीच में काम बंद कराया गया पर चोरी छुपे जनहित को कारण बताकर जिस तरह दानी स्कूल की सड़क का उपयोग चौपाटी के लिए करने का काम हुआ है उससे स्पष्ट है कि यह सड़क खोलने के लिए सारे प्रयास चौपाटी के हित में थे छात्र हित में नहीं थे ।
cg24
