बकाया संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा पर नहीं हुआ अमल- कन्हैया
बकाया संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा पर नहीं हुआ अमल- कन्हैया
जिस तरह 500 में सिलेंडर नहीं मिला उसी तरह ब्याज माफी की घोषणा भी अधूरी
गारंटी पूरी होने वाली गारंटी का ही आता पता नहीं है..
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार पुराने बकाया संपत्ति कर पटाने पर ब्याज माफी एवं जुर्माना माफी की घोषणा पर तत्काल अमल किए जाने की मांग की है । घोषणा पत्र पर अमल नहीं किए जाने से हजारों लोग अपना पुराना संपत्ति कर एक साथ पटाने के लिए निगम के जोन दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहरी क्षेत्र की जनता से वादा किया गया था कि जिनका पिछले वर्षों का संपत्ति कर बकाया है वे यदि एक साथ अपने संपत्ति कर का भुगतान करते हैं तो उन्हें बकाया राशि पर ब्याज और जुर्माना से छूट दे दी जाएगी परंतु लगातार मांग करने के बावजूद भी ऐसा नहीं हुआ है । प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में इस आशय का ज्ञापन नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और नगरीय निकाय मंत्री श्री अरुण साव को दिया गया था । उन्होंने कहा कि लगातार यह प्रचारित किए जाता हैं की मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने वाली गारंटी लेकिन प्रदेश की जनता को ब्याज और जुर्माना माफी जैसी सौगात तक नहीं मिल पा रही है ,₹500 का सिलेंडर तो प्रदेश की जनता के लिए ख्वाब हो गया है । श्री अग्रवाल ने कहा कि संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा यदि तत्काल लागू नहीं होती है तो घोषणा होने तक करदाताओं को समय प्रदान किया जाना चाहिए । यदि बकाया कर दाताओं से नगर निगम बिना ब्याज माफी के संपत्ति कर वसूली करता है तो निश्चित रूप से मतदाताओं के साथ धोखा होगा ।
cg24
