एक बार फिर साय सरकार गरीब ,मजदूर ,मध्यम , और निम्न वर्ग के लोगों को छलने का काम करने वाली है=विकास उपाध्याय

एक बार फिर साय सरकार गरीब ,मजदूर ,मध्यम , और निम्न वर्ग के लोगों को छलने का काम करने वाली है=विकास उपाध्याय

पूर्व की कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाई छत्तीसगढ़ की सबसे प्रभावशाली योजना आत्मानंद स्कूल को बंद करने की साजिश

प्रायवेट स्कूलों से मिलीभगत कर जानबूझकर बीजेपी सरकार द्वारा आत्मानन्द स्कूलों को नहीं दिया जा रहा फंड

एक बार फिर साय सरकार गरीब ,मजदूर ,मध्यम , और निम्न वर्ग के लोगों को छलने का काम करने वाली है=विकास उपाध्याय

रायपुर........ पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने बताया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा गरीब मजदूर मध्य एवं निम्न वर्ग परिवार के लिए एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना आत्मानंद स्कूल के नाम से लाई थी जिसे बंद करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार साजिशे रच रही है ये लोग चाहते है कि किसी भी प्रकार से आत्मानंद स्कूल योजना को बंद कर दिया जाए ,सीधे बंद करने पर जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा इसलिए लगातार साजिशे रची जा रही है। इसलिए आत्मानंद स्कूल को दिए जाने वाले फंड को 2 सालों से रोक दिया गया है। 
उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान बीजेपी की सरकार की मंशा शिक्षा को लेकर कितनी गंभीर है यह आए दिन देखने को मिलता है कभी स्कूलों में मिलने वाली मुफ्त की किताबें कबाड़ के ढेर में दिखती है तो वहीं पिछले दो वर्षों में सैकड़ो स्कूलों को बंद करने का काम ये सरकार कर चुकी है बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भर्ती भी नहीं की जा रही है।
विकास उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के शौचालय होते हैं उनको तक साफ सफाई के लिए स्कूलों में फंड नहीं है जबकि शौचालय में गंदगी की वजह से बच्चे बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं, स्कूलों के दरवाजे खिड़की टूटे हुए हैं जिसके मरम्मत के लिए कोई जवाबदारी तय नहीं है ,कई स्कूलों के तो हालात ऐसे हैं कि बिजली बिल भी अभी तक शेष है ,जिन आत्मानंद स्कूल को देखकर पालकों ने अपने बच्चों को वहां भर्ती कराया था उनकी उम्मीदें टूटती नजर आ रही है शासन की स्थिति यह है स्कूलों में स्टेशनरी सामान के लिए भी फंड मुहैया नहीं कर रही है ।
उपाध्याय ने सीधे सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आत्मानंद स्कूल जैसी महत्वाकांक्षी योजना कांग्रेस की सरकार लाई थी जिसे बंद करने की साजिश भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो रची जा रही है उसे सफल नहीं होने देंगे और अगर जल्द से जल्द बच्चों के भविष्य को देखते हुए फंड अगर स्कूलों को नहीं दिया जाता है तो हम सब मिलकर सड़क पर उतरेंगे।