स्काईवॉक निर्माण में भारी लापरवाही और गोलमाल : कन्हैया
स्काईवॉक निर्माण में भारी लापरवाही और गोलमाल : कन्हैया
स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
तीन तारीख को कचहरी चौक पर होगा प्रदर्शन
*रायपुर:* राजधानी रायपुर में स्काईवॉक निर्माण में बरती जा रही लगातार लापरवाही, तकनीकी खामियों और ठेकेदार के साथ मिलकर किए जा रहे कथित गोलमाल के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता (ब्रिज) एस. के. कोरी के नाम पर अधीक्षण अभियंता माहेश्वरी को ज्ञापन सौंपा । कांग्रेस ने मांग की है कि आम जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर किए जा रहे इस घटिया निर्माण कार्य की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ।
ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहां की स्काईवॉक पहले अनुपयोगी था अब वह जानलेवा बनता जा रहा है । उन्होंने आरोप लगाया कि स्काईवॉक के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार और अनियमिताएं साफ नजर आ रही हैं। अफसरों और ठेकेदार की साठगांठ के चलते बेहद घटिया स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। आलम यह है कि थोड़ी सी भी तेज हवा चलने पर स्ट्रक्चर की समग्री हिलने लगती हैं। लंबे समय से खुले में पड़े रहने के कारण लोहे के ढांचों में जंग लग चुकी है और अब इसके नट-बोल्ट टूटकर नीचे गिरने लगे हैं, जिससे राहगीर और आम जनता चोटिल हो रहे हैं। यह निर्माण कार्य अब किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है।
बुधवार को कचहरी चौक पर होगा प्रदर्शन । कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि इस जानलेवा लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ सोई हुई सरकार और विभाग को जगाने के लिए आगामी *बुधवार (03 तारीख) को शाम 4:00 बजे कचहरी चौक में निर्माणाधीन ब्रिज के पास* विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि स्काईवॉक निर्माण की निष्पक्ष व स्वतंत्र जांच नहीं कराई गई और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो इस आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान कन्हैया अग्रवाल ,नितिन ठाकुर,शरद गुप्ता ,राजेश त्रिवेदी,देवेंद्र पवार,प्रतीक तिवारी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे ।
cg24 
