दीपावली मिलन का यह विराट स्वरूप चेम्बर परिवार की एकजुटता, परस्पर विश्वास और वर्षों से सुदृढ़ होते संगठनात्मक संबंधों का प्रतिबिंब है : सतीश थौरानी
छत्तीसगढ़ चेम्बर का दीपावली मिलन समारोह भव्यता के साथ संपन्न, हजारों व्यापारियों की सहभागिता ने रचा नया कीर्तिमान
दीपावली मिलन का यह विराट स्वरूप चेम्बर परिवार की एकजुटता, परस्पर विश्वास और वर्षों से सुदृढ़ होते संगठनात्मक संबंधों का प्रतिबिंब है : सतीश थौरानी
व्यापारियों के परिश्रम से प्रज्वलित है छत्तीसगढ़ की प्रगति का दीप : सतीश थौरानी
दीपावली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रतिवर्ष की परम्परा को जारी रखते हुए 09 नवंबर 2026 को चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बॉम्बे मार्केट, रायपुर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दीपोत्सव के उल्लास और पारस्परिक सौहार्द से परिपूर्ण इस समारोह में प्रदेशभर से हजारों व्यापारी, उद्योगपति, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं चेम्बर पदाधिकारी सम्मिलित हुए। व्यापारिक समुदाय की अभूतपूर्व सहभागिता समारोह का विशेष आकर्षण रही।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया सहित संरक्षकगण, सलाहकार, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य, ट्रांसपोर्ट चेम्बर, महिला चेम्बर एवं विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं चेम्बर सलाहकार अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के डायरेक्टर एवं छत्तीसगढ़ कयाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया तथा चांसलर आंजनेय यूनिवर्सिटी एवं जिला संयोजक भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ रायपुर अभिषेक अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चेम्बर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात उपस्थितजनों ने परस्पर मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाओं का आदान-प्रदान कर दीपावली की खुशियां साझा की।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने अपने संबोधन में प्रदेश के समस्त व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश, सद्भाव और समृद्धि का पर्व है। यह हमें नवीन ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। व्यापारियों के परिश्रम, उद्यमशीलता और निरंतर समर्पण से छत्तीसगढ़ की प्रगति का दीप प्रज्वलित है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष धनतेरस पर प्रदेश के बाजारों में हुई शानदार खरीदारी और ग्राहकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता व्यापारिक जगत के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। चेम्बर द्वारा संचालित ‘रोशन व्यापार, रोशन दिवाली’ अभियान ने स्थानीय बाजारों, छोटे व्यापारियों और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहित करने में सार्थक भूमिका निभाई है। अपने शहर के बाजारों से खरीदारी करने के प्रति नागरिकों का उत्साह इन प्रयासों की सफलता का परिचायक है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए व्यापारियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।
श्री थौरानी ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ आधार हैं। उनका परिश्रम रोजगार सृजन, राजस्व वृद्धि और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। चेम्बर व्यापारियों के हितों के संरक्षण, उनकी समस्याओं के निराकरण और व्यापार के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज का विश्वास ही चेम्बर की सबसे बड़ी पूंजी है और व्यापारियों की उन्नति ही हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर राजीव कुमार अग्रवाल, केदारनाथ गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं अभिषेक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी एवं उद्योगपति प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के प्रमुख आधार हैं। उनके उद्यम, परिश्रम और निवेश से रोजगार के अवसरों का सृजन होता है तथा विकास की गति को बल मिलता है। उन्होंने चेम्बर द्वारा व्यापारिक हितों के संरक्षण एवं स्थानीय बाजारों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारिक समुदाय में पारस्परिक समन्वय एवं सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं।
चेम्बर के वरिष्ठ संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, पूरनलाल अग्रवाल, बलदेव सिंह भाटिया एवं चतुर्भुज अग्रवाल ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेम्बर ने सदैव व्यापारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्था की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता और सदस्यों का अटूट विश्वास है। उन्होंने वर्तमान नेतृत्व के प्रयासों की सराहना करते हुए चेम्बर की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
चेम्बर के पूर्व संरक्षक आसुदाराम वाधवानी ने अपने संबोधन में कहा कि चेम्बर की गौरवशाली यात्रा व्यापारियों के संघर्ष, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। व्यापारियों की एकजुटता ही संस्था की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने चेम्बर की वर्तमान कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में प्रदेशभर से हजारों व्यापारियों की उपस्थिति ने चेम्बर के इतिहास में एक उल्लेखनीय अध्याय जोड़ा। इस व्यापक सहभागिता ने संगठन के प्रति व्यापारिक समुदाय के विश्वास और सक्रिय जुड़ाव को अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने सभी अतिथियों, संरक्षकों, पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से ‘विकसित व्यापार का आधार-चेम्बर परिवार’ का उद्घोष किया। कार्यक्रम का संचालन चेम्बर महामंत्री अजय भसीन एवं उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन ने किया।
इस अवसर पर चेम्बर के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व संरक्षक आसुदाराम वाधवानी, पूरनलाल अग्रवाल, बलदेव सिंह भाटिया, चतुर्भुज अग्रवाल, यू.एन. अग्रवाल, लालचंद गुलवानी, सलाहकार अमरजीत सिंह छाबड़ा, तिलोकचंद बरडिया, अमर गिदवानी, अरविंद जैन, लखमशी पटेल, किशोर आहूजा, मोहनलाल तेजवानी, अशोक मलानी, चंदर विधानी, गुरजीत सिंह संधू, संतोष जैन, चेयरमैन गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जैसिंघ, विनय बजाज, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, रवि सचदेवा, मनीष प्रजापति, निखिल पंड्या, दिलीप इसरानी, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, विकास आहूजा, महिला चेम्बर की अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल सहित चेम्बर के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।