प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो गयी - कांग्रेस

प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो गयी - कांग्रेस
प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो गयी - कांग्रेस
 
शांत सुरक्षित छत्तीसगढ़ बना अपराध का गढ़


रायपुर/04 सितंबर 2026। 
प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था अब असहनीय हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए है और कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। राजधानी में महिला का रास्ता रोक कर हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले एक महिला के साथ एक दिन में दो बार गैंग रैप हो गया। राजनांदगांव के चिखली में एक व्यक्ति की घर में घुस कर हत्या हो गई। रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। प्रदेश में हर दिन 6 हत्या, 8 बलात्कार की घटना हो रही है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को फोटोसेशन से फुर्सत नहीं है। आम आदमी की सुरक्षा की किसी को चिंता नहीं सक्ती में एक युवती को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गयी थी। कोरिया के सोनहत में चार व्यक्तियों को जिंदा जला दिया गया। प्रदेश में कोई जिला नहीं जहां पर रोज हत्या, लूट, बलात्कार, चाकूबाजी की घटना नहीं हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि तीन साल पहले शांत और सुरक्षित राजधानी में 25 दिन में 16 मर्डर हो गये तथा पिछले 4 दिनों में गैंगवार के कारण 2 हत्याएं हो गयी। सरकार और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई। कुछ दिन पहले राजधानी में महिला को रास्ते में रोक कर हत्या कर दी गई उसके बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म हो गया। पिछले हफ्ते एक महिला के साथ एक दिन में दो बार गैंग रैप हो गया। राजनांदगांव के चिखली में एक व्यक्ति की घर में घुस कर हत्या हो गई। रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर दिन 6 हत्या, 8 बलात्कार की घटना हो रही है। सक्ती में एक युवती को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गयी। इसके पहले कोरिया के सोनहत में चार व्यक्तियों को जिंदा जला दिया गया। जैजेपुर में दो भाइयों को घर में घुसकर गोली मार दिया गया। पेण्ड्रा के कोटमी बाजार में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदेश में कोई जिला नहीं जहां पर रोज हत्या, लूट, बलात्कार, चाकूबाजी की घटना नहीं हो रही है। यह घटनाएं डरावनी है, सरकार कब मानेगी की कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 1 दर्जन से अधिक लोगों की गोली मारकर हत्या हुई। अकेले राजधानी में 8 गोली कांड हुआ, बिलासपुर, कोटमी-पेंड्रा गौरेला, दुर्ग में, राजधानी रायपुर में, मस्तुरी, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कवर्धा में लोगों को सरेआम गोली मारकर हत्या हुई। राजधानी के हीरापुर में सरेआम बम से हमला होता है। राजधानी के बिरगांव में बम बनाया जा रहा था। पुलिस और सरकार अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रहे।