जोन आयुक्त नगर निगम रायपुर राजेश्वरी पटेल ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू से की पार्षद संदीप साहू की अभद्रता की शिकायत 

रायपुर। नगर निगम रायपुर की जोन आयुक्त राजेश्वरी पटेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू से मुलाकात कर पार्षद संदीप साहू के खिलाफ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की।

जोन आयुक्त राजेश्वरी पटेल ने मुलाकात के दौरान पूरे घटनाक्रम की जानकारी डॉ. ममता साहू को देते हुए मामले में उचित एवं नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अपने साथ हुए कथित व्यवहार को लेकर आयोग के समक्ष अपनी बात रखी।

डॉ. ममता साहू ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान,गरिमा और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और उनकी आवाज को मजबूती से बुलंद करना राज्य महिला आयोग की प्राथमिकता है।