गणतंत्र दिवस पर होगी 30 किलोमीटर की सिटी राइड्स
*26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होगी साइकिल राइड*
छत्तीसगढ़ राइडर्स क्लब (CRC) पिछले 5 वर्षो से गणतंत्र दिवस एवं स्वतन्त्रता दिवस रायपुर में सिटी राइड का आयोजन करता आ रहा है। जिसमे लगभग 50 से 60 राइडर्स भाग लेते हैं छत्तीसगढ़ राइडर्स क्लब मे रायपुर शहर से लगभग 300 राइडर्स जुड़ें है जिसमें डाक्टर,टिचर,पुलिस अधिकारी,विधार्थी,महिलाएं , बालक - बालिकाएं और अन्य व्यवसाय एवं डिपार्टमेंट के लोग भाग लेते हैं।
हमारे क्लब की द्वारा अलग अलग मार्ग में राइड की जाती। अतः इस वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस सिटी राइड घनश्याम रोहड़ा के नेतृत्व मे मरीन ड्राइव तेलीबाधा तालाब मे सुबह 6.45 बजे राष्ट्रगान होगा उसके प्रर्चात राइड शुरू हो कर घड़ी चौक ,जयस्तंभ चौक, शारदा चौक गुरु नानक चौक , स्टेशन चौक .फाफाडीह चौक, देवेन्द्र नगर से अटल एक्सप्रेसवे से होते हुए फुन्डहर चौक राइड समापन होगी। यह राइड लगभग 30 किलोमीटर की होगी। छत्तीसगढ़ राइडर्स क्लब का उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा लोग सायकलीग करें और इस राइड का हिस्सा बनें
छत्तीसगढ़ साइकिल राइडर्स क्लब के घनश्याम रोहड़ा, विनय भास्कर, SP सिंह, इम्तियाज अहमद, किशोर ठक्कर, अनुपमा तिवारी, पुरुषोत्तम गुप्ता ने सभी से अपील की है कि गणतंत्रदवस सिटी राइड्स कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लें |
छत्तीसगढ़ राइडर्स क्लब का कहना है कि सायकिल रोज चलाना - सेहत बनाना है, सायकिल रोज चलाना - पर्यावरण को बचाना है साथ ही जल ही जीवन है - तो कल भी जीवन है |
cg24
