दास जी साहू रायपुर जिला अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश महासचिव का भी दायित्व संभालेंगे.... डॉ राकेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष*
दास जी साहू रायपुर जिला अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश महासचिव का भी दायित्व संभालेंगे.... डॉ राकेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष*
तिल्दा नेवरा/ रायपुर _ नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशाल सम्मेलन रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में दिनांक 12 मई से 14 मई तक आयोजित था। कार्यक्रम राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा , नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक रवि चाणक्य जी के मुख्य आतिथ्य में हजारों लोगों के ऐतिहासिक उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के रायपुर जिला के जिला अध्यक्ष दास जी साहू ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया , कार्यक्रम में जन सहयोग से आर्थिक मदद भी मुहैया कराया , दास जी साहू के कार्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य जी प्रभावित होकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। और राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य जी ने नरेन्द्र मोदी विचार मंच के संबंध शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा जी को निर्देश दिया कि दास जी को अच्छे कार्य करने का उपहार *प्रदेश महासचिव* में पदोन्नति करे। राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा ने दास जी साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिये प्रदेश महासचिव का नियुक्ति दे दी हैं। और आगामी आदेश तक रायपुर जिला के जिला अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभालेंगे।
डॉ राकेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दास जी साहू के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
cg24
