नेशनल लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिला प्रधान न्यायाधीश ने अधिवक्ता संघ की ली बैठक
उत्तर बस्तर कांकेर, 05 फरवरी 2026/ आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली प्रथम नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला न्यायालय कांकेर में अधिवक्ता संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्री संजीव कुमार टामक द्वारा की गई। बैठक में राजीनामा एवं समझौते योग्य लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत करने विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान जिला न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं को अपने पक्षकारों के बीच समझौता कराते हुए राजीनामा योग्य प्रकरणों को समय पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कांकेर श्री भास्कर मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांति प्रभु जैन एवं अध्यक्ष श्री धनराज जैन सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
cg24
