विधायक ने ग्राम किबई बालेंगा में 64 छात्राओं को बांटे निःशुल्क सायकल

विधायक ने ग्राम किबई बालेंगा में 64 छात्राओं को बांटे निःशुल्क सायकल
विधायक ने ग्राम किबई बालेंगा में 64 छात्राओं को बांटे निःशुल्क सायकल

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को ग्राम किबई बालेंगा में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर उन्होंने पर विकासखण्ड कोड़ागांव के शासकीय उच्चत्तर माध्यम विद्यालय किबई बालेंगा 64 छात्राओं को राज्य शासन द्वारा संचालित निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकलों का एवं खेल सामग्री वितरण किया।
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत किबई बालेंगा गंगामुण्डा में 5 लाख 20 हजार की लागत से बनने वाली 200 मीटर सीसी सड़क का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा बहुत जरूरी है। सायकल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिससे विद्यालय में उनकी उपस्थिति बढ़ेगी और वे उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।