78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैट के प्रदेष कार्यालय में होगा ध्वजारोहण समारोह - कैट
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैट के प्रदेष कार्यालय में होगा ध्वजारोहण समारोह - कैट
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2025, दिन शुक्रवार को प्रातः 9 बजे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी होगें।
इस अवसर पर कैट, युवा कैट, कैट महिला विंग, कैट ट्रांसपोर्ट एवं कैट उद्योग के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं विशेष अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों का गायन एवं स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणादायक संदेश भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर ने सभी सदस्यों, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस गरिमामयी अवसर का हिस्सा बनें और राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति के इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं।
cg24
