बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

रायपुर : पावन पर्व बैसाखी के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं ITSA Hospitals Raipur के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर दिनांक 12 अप्रैल 2026, रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक साहिब, तातीबांध, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा।

 शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

बैसाखी के पावन अवसर पर सेवा और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस शिविर में ITSA हॉस्पिटल के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। शिविर में जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी एवं जोड़), डेंटल (दंत चिकित्सा) एवं पीडियाट्रिक (बाल चिकित्सा) के अनुभवी डॉक्टर उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन स्तर (SpO₂), बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) एवं डायबिटिक न्यूरोपैथी जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

छत्तीसगढ़ सिख ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक जीएस भामरा ने सिक्ख समाज सहित आमजनो से अपील की है कि वे बैसाखी के इस पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं।

“सरबत दा भला” की भावना के साथ यह शिविर समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से समर्पित है।