विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर रायपुर में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब;  JITO रायपुर चैप्टर के चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया के नेतृत्व में गूंजा 'णमोकार' का स्वर

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर रायपुर में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब;  JITO रायपुर चैप्टर के चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया के नेतृत्व में गूंजा 'णमोकार' का स्वर

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर रायपुर में उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब;  JITO रायपुर चैप्टर के चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया के नेतृत्व में गूंजा 'णमोकार' का स्वर

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) रायपुर चैप्टर के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया के मार्गदर्शन में आज "विश्व नवकार महामंत्र दिवस" का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। विश्व के 120 देशों में एक साथ आयोजित इस महा-अनुष्ठान की कड़ी में, रायपुर के एम.जी. रोड स्थित दादाबाड़ी धाम में भक्ति और ऊर्जा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने जानकारी दी कि इस वैश्विक आयोजन की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। रायपुर के इस भव्य आयोजन में श्री बरड़िया ने मुख्य अतिथि रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी और जीतो अपैक्स दिल्ली से पधारीं श्रीमती नीता बुजरा जी का श्रीफल, शॉल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

परम पूज्य श्री स्नेहयशा श्री जी म.सा. एवं अन्य गुरु भगवंतों के पावन सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने गुरुवंदना और प्रेरक प्रवचनों का लाभ उठाया। इसके पश्चात चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया सहित JITO रायपुर के पदाधिकारियों, लेडीज विंग, यूथ विंग, JBN और जैन समाज के 14 घटकों के प्रतिनिधियों ने सामूहिक दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी ने अपने संबोधन में इस गरिमामय आयोजन हेतु JITO के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद दिया। उन्होंने नवकार मंत्र की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विश्व शांति और सद्भावना के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

जीतो लेडीज विंग की सचिव श्रीमती अंकिता बरड़िया ने बताया कि इस दिवस को यादगार बनाने के लिए 'रील' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से बच्चों और महिलाओं ने विश्व शांति का संदेश दिया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई और लगभग 60 आकर्षक पोस्टर बनाए, जिनकी प्रदर्शनी को आगंतुकों ने खूब सराहा साथ ही, 25 से अधिक प्रभावशाली रील्स की भी श्री तिलोकचंद बरड़िया व अन्य पदाधिकारियों ने प्रशंसा की और विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व संयोजन श्री अलोक जैन द्वारा किया गया। आयोजन का माहौल उस समय पूरी तरह भक्तिमय हो गया जब राहुल झाबक और उनकी टीम ने अपनी शानदार सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस संपूर्ण भव्य कार्यक्रम का मंच संचालन श्री भूपेंद्र कोडाड़िया जी और  श्रीमती तनु लोढ़ा जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से बहुत ही प्रभावी ढंग से किया।

चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने एक विशेष घोषणा करते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक दिवस पर सम्मिलित होने वाले सभी श्रद्धालुओं को JITO द्वारा डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जा रहा है, जिसे वे ऑनलाइन लिंक navkardivas.jitoworld.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

कार्यक्रम में JITO रायपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री जय कुमार जी बैध, श्री अशोक बरड़िया जी, श्री प्रकाश सुराना जी, श्री सुशील बरलोटा जी, श्री नीलेश बोथरा जी, श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विजय काकरिया जी, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरड़िया जी, श्री अभय भंसाली जी, श्री शांतिलाल बरड़िया जी और जीतो कोषाध्यक्ष श्री नरेश नाहर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए 'नवकारसी' का आयोजन किया गया। चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जन-भागीदारी में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए संकल्प लिया कि भविष्य में इस आयोजन को आधुनिक तकनीक और युवाओं के सहयोग से और भी अधिक भव्य एवं वैश्विक बनाया जाएगा।